बच्चे को हर चीज से डरने का क्या कारण है?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Mar 2023 : 09:36

बच्चे से बात करें

बच्चा जिस उम्र में कुछ बोल भी नहीं पाता है, उस उम्र में भी वो अपने आस-पास के माहौल, झगड़ों, ऊंची आवाज और प्यार से बात करने के अंतर को समझ रहा होता है. ये चीजें उसके अंदर विकसित हो रहे भावों को प्रभावित करती हैं. इसलिए बच्चा जब इतना बड़ा हो जाए कि बोलने लगे तो उससे बात जरूर करें. डरने का कारण पूछें और फिर प्यार से समझाएं. उसे गले लगाएं और हिम्मत बंधाएं. बच्चा भले ही आपकी पूरी बात को समझ ना पाए लेकिन आपके भाव, प्यार और स्पर्श उसे सुरक्षा का अहसास करता हैं.

जेनेटिक्स: बच्चे के डरने का कारण अनुवांशिक भी हो सकता है. जैसे, अगर आपको या आपके पार्टनर को कुछ इस तरह के फोबिया हैं कि आप तेज आवाज बर्दाश्त नहीं कर सकते, शोर में नहीं रह सकते, भीड़ से डरते हैं इत्यादि तो ये जेनेटिकली बच्चे में भी ट्रांसफर हो सकते हैं.

ओवर प्रोटेक्टिव होना: क्या आप ऐसे पैरंट हैं, जो कभी अपने बच्चे को अकेला नहीं छोड़ते? जबसे बच्चे ने टुडलिंग यानी घुटने के बल सरकना शुरू किया है तब से लेकर उसके चलना सीखने तक और खेलने तक आप हर समय उसका हाथ थामे रहते हैं या इर्द-गिर्द रहते हैं, ऐसा करके आप अपने बच्चे को हर चीज के प्रति बहुत संवेदनशील बना रहे हैं और यही अतिसंवेदनशीलता आपके बच्चे के अंदर डर बढ़ाती है. इसलिए बच्चे को कुछ समय के लिए अकेला जरूर छोड़ें. आप उस पर नजर रखें लेकिन बच्चे को यह बात नहीं पता होनी चाहिए. ऐसा करने से उसे अकेले रहने और स्थितियों को डील करने का साहस मिलेगा औऱ आप बच्चे को दूर से देख रहे होंगे तो उसकी सुरक्षा को लेकर आप भी निश्चिंत रहेंगे.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info